महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं

मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की करी प्रशंसा 

फतेहपुर(वी.टी)। एकारी स्थित महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य, बिक्री अधिकारी इंडियन आयल निलय मिताश शंकर, बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष डा.अमित पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सपना तिवारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों देश गीत, लोक गीत,नाटक बाल गीत, हास्य व्यंग व कव्वाली से शमां बांध दिया। विद्यालय द्वारा वर्ष 24- 25 के टॉपर छात्र छात्राओं को पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों व व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं व मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

More From Author

जोश छात्रवृत्ति परीक्षा में अव्वल रहे कक्षा 9 के छात्रों का किया गया सम्मान

खंड स्तरीय गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेले का हुआ आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *