खंड स्तरीय गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेले का हुआ आयोजन

फतेहपुर(वी.टी)।तेलियानी में ब्लॉक खंड स्तरीय गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेला आयोजित किया गया। मेले में किसानों को ऑनलाइन पंजीकृत मूंग बीज की मिनीकिट वितरित की गईं।कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को खेती को उपजाऊ, टिकाऊ बनाने और रसायनों का संतुलित मात्रा में उपयोग करने की सलाह दी।  मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने पोषण के प्रति जागरूकता फैलाई। कृषि रक्षा इकाई ने जहरमुक्त कीट नियंत्रण के तरीके बताए। महिला स्वयं सहायता समूह ने जैविक उत्पादों का स्टॉल लगाया। समूह की सचिव  गीता देवी ने समूह द्वारा निर्मित मिश्री, अलसी के लड्डू, बाजरे के लड्डू, गुड़ मेवे के लड्डू, देशी बिलौना घी और कान्हा जी के कपड़े जैसे उत्पादों की जानकारी दी। इस दौरान निहाल कुरैशी, डॉ. अभिषेक सिंह गौतम, डॉ. अमित और सेवानिवृत्त डॉ. शिवमंगल सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।

More From Author

महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं

सीओ सिटी का हुआ स्थानांतरण शहर कोतवाल हटाए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *