फतेहपुर (वंदना टाइम्स)।आस्था,संस्कृति,नारी शक्ति और उल्लास के रंगों से सजी शाम यादगार बन गई।चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में आयोजित नवरात्रि उत्सव एवं डांडिया रास में महिलाओं,युवतियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।माँ दुर्गा की आराधना,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों,गरबा और डांडिया ने उत्सव को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पौत्र वधू ज्योति शास्त्री,विभाकर शास्त्री एवं बिराज शास्त्री उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों के रूप में महिला थाना प्रभारी संगीता यादव,उपनिरीक्षक एवं मिशन शक्ति से जुड़ी आशा पांडे तथा मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति कटियार की उपस्थिति रही।चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से रेखा श्रीवास्तव,अनुराधा श्रीवास्तव,नीलम सिंह,डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव एवं प्रिंसिपल पूनम श्रीवास्तव के अलावा इंजीनियर संजय श्रीवास्तव,अजय त्रिपाठी,अमित मिश्र नीटू ,संजय पांडे तथा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- सीपीएस में आस्था,संस्कृति और नारी शक्ति की सजी शाम नवरात्रि उत्सव एवं डांडिया रास की रही धूम
सीपीएस में आस्था,संस्कृति और नारी शक्ति की सजी शाम नवरात्रि उत्सव एवं डांडिया रास की रही धूम
You May Also Like
More From Author
विकास भवन में आत्मदाह का प्रयास, डीपीआरओ पर पांच लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप
