चौक स्टेशन रोड पर बाहर फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का उद्घाटन

त्योहारी सीजन में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट, उचित दामों पर उपलब्ध हैं फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान

फतेहपुर (वंदना टाइम्स)। शहर के चौक स्टेशन रोड पर बाहर फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। शोरूम का शुभारंभ उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शोरूम के प्रोपराइटर मोहम्मद अमीन अहमद ने बताया कि यहां ग्राहकों को उचित दामों पर विभिन्न प्रकार के फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शोरूम में कलर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, साउंड सिस्टम, मिक्सर मशीन, सोफा सहित अन्य घरेलू उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि नवरात्रि और दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को त्योहारों के दौरान किफायती दरों पर जरूरत का सामान उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने शोरूम के संचालक को शुभकामनाएं दीं।

More From Author

जोश स्कॉलरशिप से मेधावियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार, फीस में भी छूट

मदरसा बंद मिलने पर आयोग सदस्य ने नाराजगी जता मांगा स्पष्टीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *