आदर्श व्यापार मंडल की संगोष्ठी में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा पूर्व विधायक विक्रम सिंह से प्रदीप गर्ग ने उठाए प्रमुख मुद्दे!

फतेहपुर (वी टी)। आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में शहर के व्यापारियों की एक संगोष्ठी का आयोजन पूर्व विधायक विक्रम सिंह के कार्यालय में हुई। विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं रखीं। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने नगर की समस्याओं को पूर्व विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को प्रशासनिक कठिनाइयां, सुरक्षा व्यवस्था, अतिक्रमण और व्यापार संचालन से जुड़ी कई व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदीप गर्ग ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना आदर्श व्यापार मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है और संगठन इसके लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा संचालित सभी व्यापारिक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में वे हरसंभव सहयोग करेंगे। जिसके लिए विधायक पद पर होना या न होना उनके लिए मायने नहीं रखता और वे सदैव व्यापारियों व आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। फतेहपुर की जनता के हितों के लिए वे हर मंच से मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। संगोष्ठी में संरक्षक हरिओम रस्तोगी, संरक्षक राजीव पुरवार, प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. माधुरी साहू, जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, पत्रकार विनोद कसेरा, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, महताब आलम, मोहम्मद अनीस, हार्दिक गुप्ता, अमित सोनी, बबल सोनी, अभय गुप्ता, रिंकू सरदार, उपेंद्र सिंह, राजीव गुप्ता, विनय कुमार , गोविंद सिंह, अजय अवस्थी, संजीव चौरसिया सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी मौजूद रहे।

More From Author

उच्च शिक्षा व महात्मा गांधी महाविद्यालय में बंद कक्षाओं को संचालित कराए जाने की अभिभावक संघ ने की मांग!

अंकित के कबूलनामें के बाद बड़ी बाग में दफन हो गया अधिवक्ता जयराज की मौत का राज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *