सहन भूमि पर कब्जे की कोशिश का आरोप, डीएम से शिकायत


फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूरे इलियाश उर्फ खोजे का पुरवा गांव निवासी मो. हनीफ पुत्र स्व. अली मोहम्मद ने पुश्तैनी मकान के सामने स्थित सहन भूमि और रास्ते पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
मो. हनीफ का आरोप है कि गांव के रजी पुत्र वशी, जली पुत्र वशी, शीबू पुत्र वशी तथा वशी पुत्र हबीब ने करीब चार दिन पूर्व उसके मकान के दरवाजे के सामने स्थित सहन भूमि पर ईंटें एकत्र कर दीवार निर्माण की तैयारी शुरू कर दी। विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा होने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके परिवार के घर से बाहर निकलने का यही एकमात्र रास्ता है। रास्ते पर कब्जा होने से परिवार के आवागमन में परेशानी खड़ी हो जाएगी। हनीफ ने बताया कि उसने 28 सितंबर 2026 को हुसैनगंज थाने में भी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन आरोप है कि मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने, मकान के सामने स्थित रास्ते को कब्जे से मुक्त कराने तथा भविष्य में दोबारा कब्जे की कोशिश रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।

More From Author

आबादी से सटे अंत्येष्टि स्थल के निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

33 केवी लाइन के 12 खंभों से चार लाख का तार चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *