फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव निवासी उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी अशोक की इलाज के दौरान कानपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह पट्टीशाह गोली हत्याकांड मामले में सजा याफ्ता था और 18 जून 2026 से जेल में निरुद्ध था। बताया गया कि अशोक लंबे समय से लिवर और किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसका उपचार कराया जा रहा था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने छह सितंबर को उसे फतेहपुर से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। बीती देर रात इलाज के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। कैदी की मौत की सूचना जेल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को दी गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की गई।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पट्टीशाह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत
पट्टीशाह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत
You May Also Like
More From Author
दो दिनों की बारिश में 72 कच्चे मकान ढहे, मलबे में दबकर मासूम की मौत
