वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने किया निरीक्षणसीसी कैमरे मिले क्रियाशील, 24 घंटे सुरक्षा में तैनात है पुलिस बल

फतेहपुर ( वंदना टाईम्स)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की त्रैमासिक आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस में लगे सीसी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। जांच में सभी सीसी कैमरे क्रियाशील पाए गए। उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के संबंध में भी जानकारी ली। बताया गया कि ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा के लिए एक हेड कांस्टेबल तथा दो कांस्टेबल 24 घंटे सातों दिन तैनात हैं।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में अग्नि सुरक्षा के लिए लगाए गए फायर सिलेंडरों की वैधता की भी जांच की, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। उन्होंने वेयर हाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम मशीनों की स्थिति एवं रख-रखाव का भी निरीक्षण किया। मशीनें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थित रूप से रखी हुई मिलीं।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक अधिकारी ईवीएम, उप जिलाधिकारी सदर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, अपना दल तथा आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More From Author

फतेहपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, SDM सदर के आदेश पर नगरपालिका की कार्रवाई

नव विवाहिता की हत्या करने में पति को आजीवन कारावास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *