फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ के जनपद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनती और साफ-सुथरी छवि वाले कार्यकर्ताओं को विधानसभा टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। गठबंधन को लेकर हाईकमान के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि संगठन की उपेक्षा कर आगे बढ़ने का प्रयास करने वालों का विरोध किया जाएगा। बैठक में शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, माधुरी रावत, शोभा दुबे, ओम प्रकाश कोरी, अरुण जायसवाल, राजू लोधी, इशरत खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
