लक्ष्मी नारायण मंदिर के 43वें वार्षिकोत्सव पर विशाल भंडारा

राहगीरों समेत श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भगवान लक्ष्मी नारायण के किए दर्शन

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। शहर के पक्का तालाब मोहल्ला मसवानी स्थित शिव मंदिर एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर के 43वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन भारत साहू एवं कामदगिरि इंडस्ट्रीज की ओर से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। भगवान लक्ष्मी नारायण को भोग लगाने के बाद भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। दोपहर करीब 11 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक निरंतर चलता रहा। मंदिर के समीप से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक भारत साहू ने बताया कि उनके बाबा पिछले 43 वर्षों से लगातार मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन करते चले आ रहे हैं। इसी परंपरा को परिवार द्वारा आगे भी जारी रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर श्रीमती दीपमाला, सौरभ, संदीप, हैप्पी, अतुल सहित अन्य लोगों ने भंडारे के आयोजन में सहयोग किया।

More From Author

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण का मिलेगा अवसर

सौर ऊर्जा अपनाने को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *