12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण का मिलेगा अवसर

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर कुमार द्वारा प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं संबंधित विभागों के सहयोग से अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने लंबित विवादों को आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराएं। लोक अदालत में मामलों के निस्तारण से पक्षकारों को समय और धन की बचत के साथ ही विवादों का सरल एवं त्वरित समाधान प्राप्त हो सकेगा।

More From Author

यादव समाज की एकजुटता पर जोर, नाम के साथ ‘यादव’ लिखने की अपील

लक्ष्मी नारायण मंदिर के 43वें वार्षिकोत्सव पर विशाल भंडारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *