सौर ऊर्जा अपनाने को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। ईशाइनपुरवा वार्ड स्थित सभासद सुनील कुमार गुप्ता के कार्यालय में ईकोजेन सोलर सॉल्यूशन की ओर से सौर ऊर्जा जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों को घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने तथा सौर ऊर्जा के उपयोग से होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। ईकोजेन सोलर सॉल्यूशन के जिला हेड शुभम श्रीवास्तव ने सौर ऊर्जा की उपयोगिता, फायदे और इससे होने वाली आर्थिक बचत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली के खर्च में कमी लाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कैंप का आयोजन जिला उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ला, युवा जिलाध्यक्ष शिव शब्द एवं सभासद सुनील कुमार गुप्ता के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस दौरान व्यापारियों को सोलर पैनल की उपयोगिता और सौर ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सूर्यकांत मिश्रा, लाल चंद्र गुप्त, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल कुमार साहू, अंकित कटियार, वीर सिंह, स्वयंवर सिंह, अनुपम शुक्ला, अब्दुल हफीज, धर्म सिंह, राजू सिंह, राजीव पाल, अंजली पांडे और अखिलेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

लक्ष्मी नारायण मंदिर के 43वें वार्षिकोत्सव पर विशाल भंडारा

भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने देखा ‘हनुमान अंश’ का शो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *