फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जहानाबाद नगर के क्योटरा मोहल्ले स्थित कलंदर बस्ती में को नगर पंचायत अध्यक्ष सैय्यद आबिद हसन ने पहुंचकर साफ-सफाई, जलनिकासी और गलियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या को देखते हुए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गलियों में आवागमन को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी भी सामने आई। लोगों की सुविधा के लिए नालियों के ऊपर सीमेंटेड पटियां रखवाकर समस्या का समाधान कराया गया। साथ ही बस्ती में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और बारिश के पानी की निकासी सुचारु कराने पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हसन ने कहा कि नगर क्षेत्र के जिन स्थानों से समस्याओं और शिकायतों की जानकारी मिल रही है वहां पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है। संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता में है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- नगर पंचायत अध्यक्ष ने निरीक्षण कर जलभराव व सफाई समस्या का कराया समाधान
नगर पंचायत अध्यक्ष ने निरीक्षण कर जलभराव व सफाई समस्या का कराया समाधान
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
जीजा की मौत के बाद सामने आया नया राज, साले का शव नहर में मिला
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
ट्रेन में चोरी हुआ बैग, जीआरपी ने आउटर से किया बरामद
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती
Posted by
Vandana Times
More From Author
Posted in
Fatehpur
जीजा की मौत के बाद सामने आया नया राज, साले का शव नहर में मिला
Posted by
Vandana Times
सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. राधाकृष्णन की जयंती
