10 साल की मानसिक दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस पर हल्की धारा लगाने का आरोप

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 10 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे उनकी पुत्री घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि सामने रहने वाला राकेश सिंह कछवाह पुत्र रामबीर सिंह शराब के नशे में आया, बच्चों को टाफी दी और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर कुंडी बंद कर दी। परिजनों के अनुसार आरोपी ने बच्ची को निर्वस्त्र कर गलत हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया।बाहर खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर मां, देवरानी और दूसरी बेटी मौके पर पहुंचीं। खिड़की तोड़कर देखने पर आरोपी आपत्तिजनक हालत में मिला। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, मेडिकल और धारा-183 के तहत बयान भी हुए।
पीड़िता का आरोप है कि थाना जाफरगंज पुलिस ने बलात्कार के बजाय सिर्फ छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जब कि आरोपी दबंग किस्म का है, उसके खिलाफ जाफरगंज व बिंदकी थाने में पहले से आपराधिक एक दर्जन मुकदमे हैं। वह लाइसेंसी असलहे के बल पर सुलह का दबाव बना रहा है और धमका रहा है। 20 अगस्त को चालान के बाद जमानत पर छूटते ही वह गांव में खुलेआम घूमकर दहशत फैला रहा है।पीड़िता ने एसपी से मुकदमे में बलात्कार की धारा बढ़ाने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

More From Author

करोड़ों की ठगी का आरोप, सुनार फरार

एमएलसी चुनाव में डॉ. मनीष गुप्ता पर निजी विद्यालयों ने जताया भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *