यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देशडीएम,एसपी ने सड़क सुरक्षा की बैठक में यातायात नियमों को लेकर अभियान चलाने को कहा

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि अभियान चलाकर विद्यालय के बिना परमिट,फिटनेस के वाहनों पर कार्रवाई की जाए। चालकों के नेता प्रशिक्षण शिविर लगाने के निर्देश भी सीएमओ को दिए।कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किये जांए।अनाधिकृत रूप से हूटर,साइलेंसर,प्रेशर हार्न पर प्रभावी कार्रवाई की जाए
अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्गो में स्पीड ब्रेकर,टेबल टॉप,साईनेज लगवाए जांए।जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को निर्देशित किया कि विद्यालय वार सुरक्षा समिति की नियमित बैठक करा कर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी छात्रों को जागरूक किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि ई-रिक्शा में मानक के अनुरूप सवारियां बैठाई जांए।उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि माल वाहक वाहनों पर सवारियां ना ढोई जाएं।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों,बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहनों के चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

अढ़ावल के बलखंडी बाबा में विराट इनामी दंगल, दिल्ली के समीर ने जीती बड़ी कुश्ती

सीएमओ कार्यालय पर एनएचएम संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *