फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के अढ़ावल स्थित बलखंडी बाबा परिसर में आयोजित विराट इनामी दंगल में देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल देखने के लिए क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महेंद्र निषाद एवं प्रदीप सोनकर रहे तथा आयोजन की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिला महासचिव गंगाराम यादव ने संभाली। दंगल की सबसे चर्चित कुश्ती दिल्ली के समीर और हमीरपुर के हुकुम सिंह के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में समीर दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और 11 हजार रुपये की इनामी राशि अपने नाम की। वहीं दूसरी प्रमुख कुश्ती ग्वालियर के राजू और झांसी के बाबा निरमोही दास के बीच हुई, जिसमें राजू ग्वालियर ने बाजी मारते हुए 7 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। मुख्य अतिथियों ने कहा कि कुश्ती भारत की गौरवशाली पारंपरिक खेल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिलती है। इस दौरान विनोद सोनकर, बाबू निषादपुर जिला पंचायत सदस्य, रामअवतार प्रधान, अशोक निषाद, छेदीलाल निषाद एवं अमरपाल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- अढ़ावल के बलखंडी बाबा में विराट इनामी दंगल, दिल्ली के समीर ने जीती बड़ी कुश्ती
अढ़ावल के बलखंडी बाबा में विराट इनामी दंगल, दिल्ली के समीर ने जीती बड़ी कुश्ती
You May Also Like
More From Author
पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष ने रेल मंत्री से खागा व बिंदकी रोड में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की उठाई मांग
