कोटेदार पर अभद्रता और राशन में कटौती के आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन


फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरौली गढ़ा गांव में उचित दर विक्रेता (कोटेदार) सुरेंद्र कुमार के खिलाफ ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को उपजिलाधिकारी व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन लेने आने वाले लोगों और महिलाओं के साथ अभद्रता व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार प्रति यूनिट निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट की धमकी देकर लोगों को भगा दिया जाता है। आरोप है कि कई बार ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर कोटेदार अधिकारियों को हर माह कमीशन देने की बात कहकर शिकायत करने वालों को डराता है। इन समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई तथा पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में राशन दिलाए जाने की मांग की है।

More From Author

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा व पति पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और धमकी के आरोप

एक लाख की रिश्वत लेते उप निबंधक कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *