एक लाख की रिश्वत लेते उप निबंधक कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

रजिस्ट्रार ऑफिस का बाबू एक लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार
.. प्रयागराज से आई एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज मण्डल की टीम ने तहसील स्थित उपनिबंधन कार्यालय खागा के कनिष्ठ सहायक को रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार की सुबह तहसील परिसर स्थित उपनिबंधन कार्यालय में उस समय हड़कम मच गया जब कनिष्ठ लिपिक को प्रयागराज से आई एंटी करप्शन टीम ने एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया।शिकायतकर्ता भीम सिंह निवासी संग्रामपुर सानी थाना खागा की शिकायत पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक राहुल कुमार बौद्ध ने शिकायतकर्ता भीम से बीते 17 जून को कराए गए बैनामे में झूठे तथ्य दिखाकर मुकदमा लिखवाने की धमकी दी थी। मामले से बचने के एवज में लिपिक ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर आज टीम खागा आई थी। राहुल कुमार बौद्ध निवासी ग्राम पूरेखनी पोस्ट रेढ़वीर थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ के खिलाफ खागा कोतवाली में भ्रष्टाचार का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। अन्य कार्यवाई के लिए एंटी करप्शन टीम लिपिक को अपने साथ प्रयागराज ले गई।

More From Author

कोटेदार पर अभद्रता और राशन में कटौती के आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

छात्रवृत्ति आवेदन की जारी हुईं तिथियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *