फतेहपुर मिट्टी का टीला ढहने से किशोरी की मौत, 4 घायल!

फतेहपुर जिले के खजुहा कस्बे के अमौली तिराहे के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिसमें दबकर 13 वर्षीय चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी दबे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चांदनी की जान जा चुकी थी। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More From Author

हाईप्रोफाइल जयराज मान सिंह हत्याकांड, एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नरायण और आईजी अजय मिश्रा देर रात पहुंचे फतेहपुर

व्यापारियों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जन्मदिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *