फतेहपुर में बड़े जमींदार जयराज मान सिंह की हत्या के मामले ने जिले में सनसनी फैला दी है।
देर रात एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण और आईजी अजय मिश्रा फतेहपुर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एसपी को जल्द खुलासा करने और हर एंगल से जांच के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि जयराज मान सिंह जनपद में सैकड़ों बीघा जमीन के मालिक थे। उनकी हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी। पुलिस ने मामले में जयराज मान सिंह के मैनेजर अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की जांच की सुई मैनेजर के इर्द-गिर्द घूम रही है।
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि कॉलोनी के पास की बताई जा रही है। साथ ही परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
