व्यापारियों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जन्मदिन

नगर पालिका द्वारा साफ सफाई न कराए जाने पर जताया आक्रोशजन उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के नेतृत्व व्यापारियों ने सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया।

शहर के पत्थरकटा के सुभाष चंद्र बोस पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाहर एवं अंदर जबरदस्त गंदगी पड़ी देख नगर पालिका प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। श्री चौहान ने कहा कि पालिका शहीदों के प्रति पूरी तरह से बेपरवाह है जानकारी के बावजूद आसपास साफ सफाई ना करना इसका जीता जागता उदाहरण है। श्री चौहान ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हाथों में झाड़ू, पोंछा लेकर खुद सफाई में जुट गए और पानी डालकर पार्क की धुलाई करते हुए नगर पालिका मुर्दाबाद, व्यापार मण्डल जिंदाबाद, सुभाष चन्द्र बोस अमर रहे के नारे लगाए। कहां की व्यापारी शहीदों का अपमान किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने पर पालिका कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की।पदाधिकारिओं ने सुभाष प्रतिमा में बारी-बारी से माला पहनाकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू हयारण,अभिषेक रायजादा, अंगद सिंह चंदेल,राकेश मौर्य, शोनू ठाकुर,देवनाथ धाकड़े, आशीष सरन,मिन्टू सोनी, हिमांशु दिक्षित, अनिल अग्निहोत्री,बुद्धराज धाकड़ी,राजा सिंह कछवाह, सहित दर्जनों व्यापारी नेता मौजूद रहे।

More From Author

फतेहपुर मिट्टी का टीला ढहने से किशोरी की मौत, 4 घायल!

जयराज मान सिंह एडवोकेट हाईप्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा, मैनेजर अंकित मिश्रा निकला हत्यारा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *