मांगी मकबरा विवाद, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका, रिवीजन खारिज

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। शहर के मंगी मकबरा को लेकर चल रहे विवाद में उसे समय नया मोड़ आ गया जब एडीजे कोर्ट नंबर 1 न्यायाधीश ने मुस्लिम पक्ष के रिवीजन को खारिज कर दिया। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता राम जी सहांय ने बताया कि निचली अदालत में मकबरा के पक्ष में एक डिक्री कर ली थी जिस पर विपक्ष ने रेस्टोरेशन दिया था। रेस्टोरेशन में 30 दिन के अंदर अपील होनी चाहिए थी जो मुस्लिम पक्ष द्वारा नहीं दी जा सकी। मुस्लिम पक्ष ने 30 दिन बाद 5000 के हर्जे पर रिवीजन दाखिल किया था। न्यायालय ने हिंदू पक्ष अधिवक्ता व मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव की दलिलो व उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर दायर रिवीजन को खारिज कर दिया। मुस्लिम पक्ष अधिवक्ता अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि रिवीजन अदालत द्वारा खारिज किया गया है। मुस्लिम पक्ष से बातचीत कर उच्च न्यायालय के दरवाजा खटखटाया जाएगा।

More From Author

2017 जैसा माहौल नहीं, 2022 में दो सीटों का नुकसान और अब 2027 से पहले संगठन में बढ़ती निराशा बनी चिंता का विषय!

गंगा स्नान के दौरान 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *