फतेहपुर में वोटों की धांधली का आरोप, अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
फतेहपुर। यूपी बार काउंसिल के चुनाव के दौरान फतेहपुर कचहरी परिसर में उस समय हंगामा मच गया, जब अधिवक्ताओं ने वोटों में धांधली का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं का कहना है कि फर्जी तरीके से वोटों को शामिल किया गया है और तीन पैकेट वोट अलग से मतपेटियों में मिलाए गए।
आरोपों को लेकर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने चुनाव अधिकारी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस व अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
अधिवक्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल स्थिति पर पुलिस नजर बनाए हुए है। मामला फतेहपुर कचहरी परिसर से जुड़ा हुआ है।
