जमीन हड़पने के लालच में गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप


फतेहपुर(वी.टी)। बकेवर थाना क्षेत्र के डारी गांव में पति की मौत के बाद जमीन हड़पने की नीयत से चार माह की गर्भवती विवाहिता को जहर देकर मार डालने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी रामधनी ने बताया कि उनकी पुत्री विनीता (28) की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के डारी गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। कुछ दिन पूर्व धर्मेंद्र की पेड़ से गिरकर मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद विनीता अपने ससुराल में रह रही थी और चार माह की गर्भवती थी।
मृतका के पिता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष की नजर विनीता के हिस्से की जमीन पर थी। इसी वजह से बीमारी का बहाना बनाकर उसे जहरीला पदार्थ दे दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
मृतका के बहनोई रावेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसे जमीन हड़पने की नीयत से अंजाम दिया गया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

More From Author

पति से विवाद के बाद मां ने खुद और दो मासूम बेटों को खिलाया जहर, 4 वर्षीय बेटे की मौत

बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्टडीएम ने सभी विभागों को दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *