नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बीजेपी पर हमला, बोले यूपी में जंगलराज, बंगाल में फिर बनेगी दीदी सरकार..

फतेहपुर(वी.टी)। जिले में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आजम खां के आवास पर पहुंचे सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का 51 किलो की माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री सिद्दीकी ने बीजेपी सरकार पर पलटवार करते हुए गाजीपुर जिले में हुई घटना को लेकर कहा की यूपी में पूरी तरह से जंगल राज कायम है यूपी में मां-बहन सुरक्षित नहीं है युवाओं को नौकरी के लिए भटकना पड़ रहा है, महंगाई आसमान पर है। वहीं पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि बंगाल चुनाव में जितनी बेईमानी कर सकते थे उतनी कराई है सीधी बात यह है कि अगर 90% से अधिक मतदान होता है तो चुनाव आयोग को पुन मतदान कराने पर विचार करना चाहिए ।पश्चिम बंगाल में बड़ा नोट बट गया निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ उसके बाद भी मेरा दिल कहता है कि दीदी की सरकार थी और दीदी की सरकार रहेगी। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, अफजल सिद्दीकी, हसन सिद्दीकी, आबिद हसन, विपिन यादव, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार,  मौर्य संगीता राज पासी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More From Author

तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

चाय की दुकान पर हुए झगड़े को जातीय रूप देने की कोशिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *