जनसुनवाई के बाद तहसील पहुंचीं डीएम, लापरवाही पर जताई नाराजगी

अधूरे रजिस्टर देख खफा हुईं डीएम एसडीएम को पटलों का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश 

-आए लोगों की समस्याएं सुन सदर तहसील का किया निरीक्षण 

-पेशकारों का प्रशिक्षण कराने के निर्देश,धारा-67 के पुराने वादों का निस्तारण शीघ्र करने को कहा 

फतेहपुर(वीटी)। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने अपने कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधितों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।बाद में सदर तहसील के निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदारों के क्षेत्र से संबंधित रजिस्टर देखे।रजिस्टर अद्यतन ना होने पर नाराजगी जताई और कहा कि नायब तहसीलदार संबंधित रजिस्टर स्वयं नियमित रूप से देखें।उप जिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव को सभी पटलों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई करते हुए दूर दराज से आए लोगों की उन्होंने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 61 शिकायतें मिलीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनका निराकरण जल्द से जल्द किया जाए।जिलाधिकारी यहां से निकलकर सदर तहसील का निरीक्षण करने पहुंची।विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पेशकारों का प्रशिक्षण कराने को कहा।तहसीलदार से मत्स्य से संबंधित पट्टों की जानकारी ली जिस पर तहसीलदार अमरेश सिंह ने बताया कि अगले माह नए पट्टों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वादों की फाइलों को देखा।धारा 67 के पुराने वादों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉक्टर अविनाश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

More From Author

MediacellSP के ट्वीट पर FIR, धुन्नी सिंह प्रकरण गरमाया

तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *