फतेहपुर(वी.टी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप ही रहा।यूपी की टॉप मेरिट में आने की उम्मीद जरूर रही लेकिन हाईस्कूल के इंटर कॉलेज बुधवान के छात्र अभिषेक तिवारी ने 5वां स्थान प्राप्त किया जबकि आस्था,अनन्या सिंह,शिवानी बिन्द व हर्षित तिवारी ने 9वां स्थान प्राप्त किया 10वें स्थान पर हिमांशु सिंह व राजवीर सिंह चौहान शामिल रहे जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को यूपी की टॉप मेरिट में कोई स्थान नहीं मिल सका।एक बार फिर सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम एवं शहजादपुर के छात्रों ने बाजी मारी है।
बोर्ड परीक्षा में यूपी की टॉप सूची में लड़कियों ने लड़कों के बराबर ही टक्कर दी है।लंबे समय बाद यह पहला मौका रहा जब यूपी मेरिट में बेटियों से आगे लड़के निकले हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 443 व इंटरमीडिएट में 526 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया इंटरमीडिएट में तन्मय पटेल 92फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर हाईस्कूल में अनमोल 96फीसदी अंकों के साथ जनपद में चौथे अंकित 95.83 अंकों के साथ पांचवें व अनुभव मिश्रा 95.33 आठवें स्थान पर रहे।प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने मेधावियों का मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम में हाईस्कूल के 386 छात्र व इंटर में 381छात्र परीक्षा में शामिल हुए 90 फ़ीसदी से अधिक हाईस्कूल के 156 व 85 फ़ीसदी से 90 फ़ीसदी के बीच 290 परीक्षार्थियों ने अंक हासिल किया जबकि इंटरमीडिएट में 90 फ़ीसदी से अधिक 8 व 85 फ़ीसदी से अधिक 25 परीक्षार्थियों ने अंक हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन अभिभावकों के सहयोग तथा बच्चों के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन के चलते यह परीक्षा परिणाम हासिल हुआ है।प्रधानाचार्य शिवबाबू शुक्ल ने मेधावियों का मुंह मीठा करा कर उन्हें बधाई दी।मदर सुहाग इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र आदर्श कुमार गुप्त,अवनीश गौतम,गौसिया फारूकी,आदित्य सिंह,अराइस खान,अर्पित पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि हाईस्कूल के छात्र उज्ज्वल,गौरी द्विवेदी,नवदीप अग्रहरि,जय प्रताप सिंह,प्रिया,सोनाक्षी,हर्षित मौर्या ने विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्य मोहित सिंह चंदेल प्रबंधक श्यामलाल सिंह ने सफल छात्रों का मुंह मीठा कराया।सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शहजादपुर खागा में परीक्षाफल को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला यहां दो छात्राओं ने यूपी की हाईस्कूल की सूची में स्थान बनाया।प्रधानाचार्य राज कपूर सिंह ने मेधावियों का मुंह मीठा कराया।जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल की अबि शुक्ला ने 95.6 फ़ीसदी असरा बानो 95.6 इंटरमीडिएट की माही 91.3 तथा नूर फातिमा 90.6 अंकों के साथ सफलता पाई।विद्यालय की प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह प्रबंधक अजय प्रताप सिंह संरक्षक शिवपाल पांडे ने मेधावियों को शुभाशीष देते हुए उनका मुंह मीठा कराया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सुंदरमाती बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रतिभा त्रिपाठी,अनुराधा अग्रहरि,अवनी साहू,शिफा कुरैशी,रौनक पांडे,खुशबू देवी,सोनम ने विद्यालय का मान बढ़ाया।प्रबंधक अशोक कुमार व श्रीमती पुष्पा देवी ने मेधावियों का मुंह मीठा कराया।प्रधानाचार्य रामगोपाल गुप्त,उमाकांत द्विवेदी,आनंद कुमार,सौरभ सिंह सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
