फतेहपुर(वी.टी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में यूपी की मेरिट में हाईस्कूल के 07 परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है।जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी है।उन्होंने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.09 फीसदी रहा जो प्रदेश में 18वें तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 87.79 फीसदी रहा जो प्रदेश में 6वें स्थान पर रहा।जनपद सूची में जीजीआईसी की छात्रा ने भी स्थान बनाया है।उन्होंने सभी सफल परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- डीआईओएस ने सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई
