सुबह 2 घंटे दफ्तर में बैठ जन समस्याएं सुनेंगे अधिकारी-डीएम
-नवागांतुक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स्य ने कार्यभार संभाला
-कहा जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचे और समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण होगी प्राथमिकता
फतेहपुर(वीटी)। अमरोहा जनपद से स्थानांतरित होकर आईं जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स्य ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।अधिकारियों से औपचारिक परिचय के बाद उन्होंने कहा कि शासन कि जन कल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचे तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रातः10 से 12 तक अपने कार्यालय में अधिकारी बैठकर लोगों की समस्याओं को सुन उनका निराकरण करेंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रूबरू जिलाधिकारी में कहा कि अधिकारी अपने दफ्तर में बैठेगें और लोगों की आने वाली शिकायतों को सुनकर उनका तुरंत निस्तारण करेंगें।यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि अधिकारी अपना सीयूजी नंबर हर हाल में उठाएं।विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं लोगों की आने वाली शिकायतों की क्रास चेकिंग के लिए भी कारगर कदम उठाने कि उन्होंने बात कही।
स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं का सही निराकरण न करने एवं बार-बार आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने को कहा उन्होंने कहा कि अधिकारियों के लिए निर्देश रहेंगे कि आमजन को हर उस सुविधा का लाभ मिले जिसके निर्देश शासन ने दे रखे हैं।नवागांतुक जिलाधिकारी ने आगरा से अपनी नौकरी की शुरुआत की।वह 2015 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं नगर आयुक्त बरेली, हरदोई जनपद में सीडीओ,विशेष सचिव आबकारी,शासन में अतिरिक्त आयुक्त हाउसिंग सहित विभिन्न पदों पर काम करने का लंबा अनुभव है।
