खोए मोबाइल पा कर लोगों के खिले चेहरे

फतेहपुर (वीटी)। जिले में पिछले एक माह के भीतर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से खोए हुए कुल 210 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए जिससे लोगों में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CEIR पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर सीसीटीएनएस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। सभी फोन उनके असली मालिकों को दें दिए गए। यह उपलब्धि पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

More From Author

सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास पर तोड़फोड़ के विरोध में फतेहपुर में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *