सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास पर तोड़फोड़ के विरोध में फतेहपुर में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

सांसद के कानपुर आवास का घेरा हुआ किए गए तोड़फोड़ पर पटेल सेवा संस्थान ने जताया रोष
-कलेक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन मांगी करवाई, बोले शोषित, वंचित, दलित व पिछड़ों का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त


फतेहपुर (वीटी)। कानपुर नगर के दामोदर नगर स्थित सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास की घेराबंदी कर तोड़फोड़ एवं उनकी पत्नी से की गई अभद्रता पर आक्रोशित पटेल सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पटेल सेवा संस्थान अध्यक्ष केपी सिंह की अगुवई में कलेक्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाएं न हो सके। बताया कि 18 अप्रैल को सांसद नरेश उत्तम पटेल नारी शक्ति वंदना बिल को लेकर लोकसभा की कार्रवाई में शामिल थे। बताया कि इस दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास का घेराव करते हुए हमला किया जूते चप्पल फेक नेम प्लेट तोड़ी और अकेली मौजूद उनकी पत्नी से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस होने के बावजूद मूकदर्शक बनी रही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की अराजकता की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने घटना को सुनियोजित कृत्य बताते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। चेतावनी दी कि आगे इस प्रकार की कार्रवाई हुई तो ईट से ईट बजाने का काम किया जाएगा और दलित पिछड़े,शोषित, वंचितों का अपमान किसी रूप में भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सुनील उमराव, राजू कुर्मी, सूघर सिंह, सिद्धार्थ शंकर पटेल, सुधीर शिवा पटेल, अभिषेक उत्तम, धर्मेंद्र उत्तम, सनमान सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब मे मिला शव, आक्रोशित परिजनों ने पखरौली चौराहे पर शव रखकर लगाया जाम

खोए मोबाइल पा कर लोगों के खिले चेहरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *