सांसद के आवास पर भाजपायों के हमले से आक्रोशित सपाइयों ने किया प्रदर्शन

कानपुर में सांसद के आवास पर भाजपायों के हमले से आक्रोशित सपाइयों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
-कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगा मांगी कार्रवाई

फतेहपुर(वी.टी)। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा महिला कार्यकर्ताओ द्वारा कानपुर नगर के दामोदर नगर स्थित सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास की घेराबंदी कर तोड़फोड़ व नारेबाज़ी कर उनकी पत्नी से अभद्रता की।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को जब सांसद नरेश उत्तम पटेल लोकसभा की कार्यवाही में शामिल थे उसी दौरान कानपुर के दामोदर नगर स्थित आवास पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हमला किया। भाजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अभद्रता की। आरोप है कि उन्होंने गेट पर धक्का-मुक्की की, नेम प्लेट तोड़ी और सांसद की पत्नी के साथ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सपा नेताओं ने सुनियोजित कृत्य बताते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। मांग किया है कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषी लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर संतोष द्विवेदी,चौधरी मंजर यार, वीरेंद्र सिंह यादव,अमित पाल, राम नरेश पटेल,नंद किशोर,संदीप कुमार, वीरेंद्र तिवारी, रणधीर सिंह यादव, सुनील उमराव, निसार अहमद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

टपरी कांड बना राजनीतिक मुद्दा, धुन्नी सिंह बोले– सबूत दें अखिलेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *