यमुना में नहाने गए 6 युवकों में एक की डूबकर मौत

फतेहपुर(वी.टी)। गाजीपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए छह युवकों में एक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नितिन सिंह (25) पुत्र राकेश कुमार, निवासी नासिरपीर के रूप में हुई है। सभी युवक नदी में नहाने गए थे तभी नितिन गहरे पानी में चला गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

More From Author

टास्कफोर्स ने 17ओवरलोड वाहनों का चालान कर 17लाख से अधिक वसूले

पूर्व विधायक का विवादित बयान:एक जाति को कुत्ते की पूंछ से की तुलना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *