शादी डाटकाम संस्था के जरिए कर रहे थे ठगी
फतेहपुर(वी.टी)। राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में आज शाम सीओ प्रगति यादव की अगुवाई में साइबर थाना पुलिस ने एक मकान में छापा मार चार संदिग्ध युवकों समेत एक युवती को हिरासत में लेकर कई लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य कई संदिग्ध समान बरामद किया है। एक शिक्षक के मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहे युवकों एवं युवती शादी डाट काम नामक संस्था चला लोगों के साथ ठगी का काम करते थे। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि एक पीड़ित द्वारा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था साइबर थाना टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से आज लोकेशन ट्रेस कर इन्हें पकड़ा गया है। पकड़े गए संदिग्धों से पूंछताँछ की जाएगी अभी इनके साथ और कितने लोग हैं इसकी जांच चल रही है।
