फतेहपुर(वी.टी)। बहुआ विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा में चोरों ने एक बार फिर धावा बोलते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। सोमवार रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के ऑफिस समेत सभी कमरों के ताले तोड़ दिए और वहां रखा कीमती सामान कंप्यूटर सेट (मॉनिटर, CPU, UPS), वेब कैमरा, 2 सीलिंग फैन, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, 2 गैस सिलेंडर, एलबीटी लैब का सामान और अन्य उपकरण चुरा ले गए। इसी विद्यालय में 20 मार्च को भी चोरी की घटना हुई थी लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से चोरों के हौसले बुलंद हो गए और दोबारा उसी विद्यालय को निशाना बना लिया। लगातार दूसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि पहली घटना के बाद पुलिस सक्रिय होती, गश्त बढ़ाई जाती और आरोपियों को पकड़ा जाता तो दूसरी वारदात रोकी जा सकती थी। लोगों ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्कूल तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने थाने में तहरीर देकर जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- Home
- Uncategorized
- बेखौफ चोर, बेपरवाह पुलिस
बेखौफ चोर, बेपरवाह पुलिस
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
शिक्षामित्र संगठन की बैठक, दिवंगत साथियों को दी गई श्रद्धांजलि
