फतेहपुर(वी.टी)। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के आह्वान पर शनिवार 29 मार्च को मलवां ब्लॉक क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े शिक्षामित्रों ने दिवंगत साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने की। इस दौरान उपस्थित शिक्षामित्रों ने संगठन के दो दिवंगत साथियों स्वर्गीय अखिलेश सविता और बृजेन्द्र पाल की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विशाल शुक्ला ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने शिक्षामित्रों से संबंधित वर्तमान में शासन एवं विभाग स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी और संगठन द्वारा की जा रही पैरवी से अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि संगठन का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और जल्द ही स्थानांतरण व मानदेय वृद्धि जैसी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है। इस मौके पर ओम पटेल (जिला संयुक्त मंत्री), विशाल शुक्ला (ब्लॉक अध्यक्ष), शिवशंकर (तहसील अध्यक्ष), राजेंद्र दोहरे (ब्लॉक अध्यक्ष), त्रिवेश सिंह, राजेंद्र यादव, पुरुषोत्तम, प्रवीण सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अमित शुक्ला, मनोज कुमार, राजेंद्र शुक्ला, देवेंद्र यादव, विनोद कुमार, साधना मिश्रा, वंदना द्विवेदी, रश्मि मिश्रा, सरिता शुक्ला, सारदा गुप्ता, रमरती सहित सैकड़ों शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- शिक्षामित्र संगठन की बैठक, दिवंगत साथियों को दी गई श्रद्धांजलि
शिक्षामित्र संगठन की बैठक, दिवंगत साथियों को दी गई श्रद्धांजलि
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
