फतेहपुर(वी.टी)। हथगाम क्षेत्र के सेमरामानापुर स्थित रामसेवक मौर्य इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ऊषा मौर्या मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें उपस्थित ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्रीमती मिथिलेश कुमारी मौर्य एवं प्रधानाचार्य छोटेलाल ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ऊषा मौर्या ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा ही सभी तालों की कुंजी है। शिक्षा ग्रहण कर ही व्यक्ति जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। शिक्षा शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा।” अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उन्हें शिक्षित बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर बाबूलाल एडवोकेट, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मौर्य, राम नारायण मौर्य, नरसिंह यादव, मनोज कुमार कश्यप, कमरुल इस्लाम जिलानी, गुलाब सिंह यादव, बिंदा प्रसाद मौर्य एवं ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार मौर्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- शिक्षा ही सभी तालों की कुंजी विधायक ऊषा मौर्या
शिक्षा ही सभी तालों की कुंजी विधायक ऊषा मौर्या
You May Also Like
More From Author
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अमौली में भव्य समारोह
