फतेहपुर(वी.टी)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम नर्सरी से 11वीं तक के छात्र/छात्राओं हेतु घोषित हुआ। मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्या आरती गुप्ता व यूथ आइकॉन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए हौसलाफजाई की। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड, मेरिट सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 11 में अक्षिता शुक्ला पुत्री मोनिका पंकज शुक्ला ने जहां टाँप कर अव्वल स्थान हासिल किया वहीं हर्ष, विश्वेष, आशुतोष, अरनव दीक्षित, इजना हयात, श्रिनी सिंह, मैत्रेय सिंह, सिद्धार्थ, अनवेशा, वैष्णवी अग्रहरी, हुश्ने इश्मा, जारिया हुसेन, शाम्भवी आदि प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों के संयुक्त परिश्रम से यह सुखद अवसर आपको प्राप्त हुआ है। यह दिन हमें सदैव जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। बचपन ही भविष्य को बेहतर बनाने का अच्छा समय होता है। वही डायट प्राचार्या ने कहा कि इस बदलते परिवेश में हमें आधुनिक तकनीक का प्रयोग बड़ी बुद्धिमानी से करना चाहिए। मोबाइल के दुरुपयोग से बच्चों को दूर रहना चाहिए। बच्चे परिश्रम से कभी पीछे न हटे यही उनके लिए भविष्य का द्वारा खोलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों के सतत परिश्रम और लगन शिक्षकों तथा अभिभावकों के सतत् मार्गदर्शन से ही मिलती है। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- परीक्षा परिणाम पाकर खिले बच्चों के चेहरे
परीक्षा परिणाम पाकर खिले बच्चों के चेहरे
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
शिक्षा ही सभी तालों की कुंजी विधायक ऊषा मौर्या
