एलपीडी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

*धूमधाम से मनाया गया एल पी डी विद्यालय का वार्षिकोत्सव* 

*बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध*     

 *हरदोई जिला जज समेत अन्य अतिथियों ने बच्चों को किया प्रोत्साहित*    

फतेहपुर(वी.टी)।अमौली कस्बे में संचालित एलपीडी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राजस्थान, पंजाब समेत देश के विभिन्न  राज्यों की वेशभूषा धारण कर भारतीय संस्कृति एवं विभिन्न प्रेरणादाई प्रस्तुतियों से अतिथियों समेत जन समुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि हरदोई जनपद के जिला जज महेंद्र वर्मा, समाजसेवी अशोक तपस्वी सहित अन्य अतिथियों ने  प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि जिला जज ने कहा कि शिक्षकों के सानिध्य में उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से ही उज्जवल भविष्य की कल्पना की जा सकती है  बच्चे देश का भविष्य है बिना किसी भेदभाव के बच्चों को शिक्षित करना अभिभावकों एवं शिक्षकों  की प्रथम जिम्मेदारी है। डायरेक्टर प्रमोद कुमार पांडे, प्रबंधक पूनम पांडे समेत विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों को  सम्मानित करते हुए स्वागत किया। इस दौरान  सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद कुमार तिवारी,राजेंद्र प्रसाद तिवारी, मुकेश ओमर, महेंद्र पांडे, नेमा पांडे, भाग्यलता, शुभा मिश्रा,आरती त्रिवेदी, समरजीत सोनकर समेत तमाम विशिष्ट अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।

More From Author

मंदिर के ‘वार्षिकोत्सव’ का ‘एसडीएम’ ने किया शुभारंभ,’रात’ भर नाचीं ‘बार-बालाएं’

जो कुछ करना आज कर ,तू कल पर मत टाल, ना जाने कब शीश पर आ मड़़राये काल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *