फतेहपुर(वी.टी)। शहर स्थित प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। ईमेल से आई धमकी के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आनन फानन पुलिस फोर्स के अलावा एलआईयू टीम को मौके पर भेजा और थोड़ी देर बाद स्वयं डाकघर का निरीक्षण कर अधीनस्थों को सतर्क रहते हुए सघन तलाशी के आदेश दिए। एसपी श्री मांगलिक ने बताया कि डाकघर के पोस्टमास्टर को एक ईमेल आई थी जिसमें दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर डाकघर को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। यह धमकी पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित डाकघर के पोस्टमास्टरों को ऐसी ईमेल भेजी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ता ,डाग स्क्वायड की टीम कानपुर से बुलाई गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और डाक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बात कर उन्हें सतर्क किया गया । बताया कि मेल भेजने वाले की भी गहनता से जांच की जा रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
सवाल तो पूछेंगे❓
