सवाल तो पूछेंगे❓

👉खागा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में दो हुई बड़ी चोरियों का खुलासा आखिर कब तक!

फतेहपुर।खागा कस्बे में सनसनीखेज हुई दो चोरी का राज अभी भी राज बना हुआ है। चोरी का खुलासा न होने के बाद अब नए पुलिस अधीक्षक से कम होते विश्वास पर फिर

विश्वास की उम्मीद जागी है। वैसे कई चोरी की घटनाएं जनपद में हुई है। जिनमें से कुछ का खुलासा तो हुआ है लेकिन तमाम ऐसी घटनाएं हैं जिसमें धूल की मोटी परत जम चुकी है। बड़ी चोरियों का खुलासा न होने के बाद ही यहां एक के बाद एक घटनाओं का सिलसिला शुरू था। जिससे व्यापारियों के बीच ही नहीं बल्कि आम लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया था।
खागा कस्बे में चोरों ने जिन लोगों को अपना शिकार बनाया उसमें बाईपास पर स्थित आयशर ट्रैक्टर एजेंसी और शराब व्यवसायी प्रमुख रूप से हैं ।जून 2025 में आयशर ट्रेक्टर एजेंसी के अंदर रात्रि में चोरों ने धावा बोलकर पांच लाख रुपए नगद चुराने में सफल रहे। इस घटना के बाद भी छोटी-मोटी चोरियां होती रही। लेकिन 13 फरवरी 2026 में एक बार फिर चोरों ने शराब व्यवसाय के यहां 50 लाख रुपए की चोरी कर न केवल लोगों को चौंका दिया बल्कि पुलिस को एक बड़ी चुनौती दे डाली। ऐसा नहीं है कि होने वाली इन घटनाओं के बाद स्थानी पुलिस व एस ओ जी पुलिस ने हाथ पांव ना मारा हो लेकिन पुलिस अंधेरे में ही तीर चलाती रही। चोरी का खुलासा न होने के बाद संबंधित थाने की पुलिस हो या फिर एसओजी टीम सभी अपने आला अधिकारियों को खुलासे का श्वसन देकर समझाने में कामयाब रहे हैं। यूं कहें कि….. बटेर लग गया तो शाबाशी प्राप्त कर ली वरना अलग-अलग दलीलों के जरिए अधिकारियों को समझाते रहे। यह कहना गलत नहीं होगा कि कीर्ति खेड़ा गांव में हुई एक ताजी लाखों रुपए कीचोरी की घटना ने पुलिस को सरेआम ललकारा है।
सवाल एसओजी टीम सहित स्थानी पुलिस से पूछा जाना चाहिए कि जनपद के विभिन्न इलाकों में शुरू चोर सिपाही का खेल कब समाप्त होगा। जिन चोरी की घटनाओं में धूल की मोटी परत जम चुकी है वो कब हटेगी।
✍️ नागेंद्र सिंह अध्यक्ष फतेहपुर प्रेस क्लब

More From Author

पुलिस अधीक्षक ने संभाला जिला

डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *