फतेहपुर(वी.टी)। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद उनके आवास पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में आयोग निश्चित रूप से पिछड़े वर्गों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी ने केंद्र सरकार और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की गई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, योगेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद मान सिंह, सुशील, संजय सिंह, मोहन निषाद, सावन गुप्ता, किशन शुक्ला, नीरज निषाद, संतराम पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में खुशी जताई।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की
साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
