पुलिस अधीक्षक ने संभाला जिला

फतेहपुर।पुलिस अधीक्षक फतेहपुर  अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन फतेहपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों, बैरकों, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, परेड ग्राउंड, वर्दी स्टोर एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा महोदय द्वारा पुलिस लाईन फतेहपुर में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया है । महोदय द्वारा आर.टी.सी. भोजनालय, कैन्टीन एवं परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

More From Author

अन्याय देख जो चुप रहता, वह भी अन्यायी होता है

सवाल तो पूछेंगे❓

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *