फतेहपुर (वी.टी)। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 428 वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के पी सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ ।काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए के पी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मैं पढ़ा कि सरस्वती मां ,आइये ,करते हम आह्वान,अंतर्मन निर्मल करो, दो कविता का दान। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पढ़ा कि अन्याय देख जो चुप रहता, वह भी अन्यायी होता है।भीष्म पितामह सा योद्धा, वाणों की शैय्या सोता है।डा. सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा कि दुर्गा दुर्गति नाशिनी, करें दुष्टसंहार।विपति विनाशिनी मां सदा, सब की पालनहार। प्रदीप कुमार गौड़ ने पढ़ा कि संकट आते हैं ,आएंगे ,खुश रहने का जतन करो। मां दुर्गा जब दु:ख हारिणी, शाम- सबेरे भजन करो। डॉ. शिव सागर साहू ने काव्य पाठ में पढ़ा कि नफरत घृणा विहाय कर, करें सभी से प्रीति।आपस में सद्भाव हो, यही जगत की नीति। आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा कि वासंतिक नवरात्र ले,आ पहुंचा नववर्ष। सब में हर्षोल्लास हो, मिटें शोक- संघर्ष।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- अन्याय देख जो चुप रहता, वह भी अन्यायी होता है
अन्याय देख जो चुप रहता, वह भी अन्यायी होता है
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
