फतेहपुर(वी.टी)। जिले में ओवरलोडिंग का खेल खुलेआम जारी है। बांदा जनपद की मौरम खदानों से बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से निकल रहे हैं, जो रामनगर कौंहन पुल होते हुए असोथर कस्बे से गुजरते हैं। इन भारी वाहनों के लगातार आवागमन से क्षेत्र में हादसों की आशंका बनी रहती है और सड़कों पर उड़ने वाली धूल से किसानों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं और धूल से परेशान किसानों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने असोथर सड़क मार्ग पर जाम लगाकर ओवरलोड ट्रकों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बांदा जिले की मरका मौरम खदान से निकलने वाले ट्रकों में जमकर ओवरलोडिंग की जाती है जिससे सड़कें भी तेजी से खराब हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई कराई जाए और क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाई जाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- ओवरलोड ट्रकों से परेशान किसानों ने लगाया जाम
ओवरलोड ट्रकों से परेशान किसानों ने लगाया जाम
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
जनता के लिए बंगले के बंद दरवाजों के ब्यूह को तोड़ने की अभिमन्यु चुनौती
