सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं
फतेहपुर(वी.टी)। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अंजू प्रजापति जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा, महिला जनसुनवाई, जागरूकता चौपाल तथा निरीक्षण करेंगी। 9 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) जीटी रोड में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आयोग की सदस्या महिलाओं की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी। साथ ही महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
