विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी विधानसभाओं में जमा कराए गए फार्म 6,7व8!

जिलाधिकारी सहित अन्य निर्वाचन अधिकारियों ने बूथों में पहुंच सुविधाओं को परखा

फतेहपुर (वी.टी)। जनपद में निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाड़ पुनरिक्षण के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की आलेख प्रकाशन किया गया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दावे व आपत्तियों के प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक नियत की गई है 31 जनवरी को विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद में समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 2364 मत देय स्थलों का समस्त बीएलओ द्वारा बूथ पर उपस्थित होकर आलेख निर्वाचन नामावलियों का वाचन किया गया इस दौरान जिला अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह सहित सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा भ्रमण करते हुए सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर पर्याप्त संख्या में फार्म 6 7व8 घोषणा पत्र के साथ बीएलओ उपस्थित रहें प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पडेस्क लगाए गए। इस दौरान सदर विधानसभा के बूथ संख्या 201 पर 89 अयाह शाह के बूथ संख्या 134 में 45 खागा के बूथ संख्या 31 में 35 हुसैनगंज के बूथ संख्या 180 में 25 बिंदकी में बूथ संख्या 370 में 20 तथा जहानाबाद के बूथ संख्या 29 में 12 फार्म 6 प्राप्त हुए। जनपद में अवस्थित विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद में 1975 बिंदकी में 1800 सदर में 3295 आयाहशाह में 1132 हुसैनगंज में 1825 तथा खागा में 2167 फार्म 6 प्राप्त किये गए।

More From Author

अवैध संबंधों के शक में युवक को गोली मार मौत के घाट उतारने वाले तीन को आजीवन कारावास!

पुलिस अधीक्षक ने सूचना तंत्र कार्यालय का किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *