डीएम ने जीजीआईसी और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

फतेहपुर (वंदना टाइम्स)। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) फतेहपुर और रामपुर थरियांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से विद्यालय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
जीजीआईसी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालयों तथा कक्षाओं में पढ़ाई की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई अच्छी होती है। जिलाधिकारी ने छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने, लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालय में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था को और बेहतर करने तथा शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने रामपुर थरियांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनकी काउंसलिंग कराने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास भी जरूरी है।
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य/वार्डन सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए चेहरों से मजबूत होगा कांग्रेस संगठन; अवनीश सलूजा

चौभुजी माता मंदिर से 150 पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *