पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

फतेहपुर(वी.टी)। शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी, यातायात शाखा तथा पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता को सुदृढ़ करने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई, जिसे और प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड समाप्ति के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा एवं पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इसके पश्चात साप्ताहिक अर्दली रूम का आयोजन कर विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, पारदर्शिता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More From Author

खजुआ-बिंदकी कस्बे के बीच में OYO होटल पर कार्रवाई के बाद उठे सवाल!!

पीएम-सीएम की अपील के बाद भी नहीं थम रहा अधिकारियों-कर्मचारियों का लंबी दूरी से आवागमन!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *