फतेहपुर(वीटी)। शहर के श्री राम स्नेही मेमोरियल हॉस्पिटल में रोगियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया गया। यूनिट का उद्घाटन एमडीएम नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. देशराज गुर्जर द्वारा किया गया। इस मौके पर अस्पताल के संस्थापक एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि अस्पताल में अब विश्वस्तरीय आपातकालीन डायलिसिस, स्लेट डायलिसिस तथा आईपीडी डायलिसिस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे जिले और आसपास के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को अब बाहर महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. जवाहरलाल, डॉ. प्रतीक सिंह पटेल सहित अस्पताल का पूरा चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। उद्घाटन के बाद यूनिट का निरीक्षण किया गया और आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- श्री राम स्नेही मेमोरियल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ
श्री राम स्नेही मेमोरियल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ
You May Also Like
More From Author
सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को भक्तों का लगा तांता
